छत्तीसगढ़
Trending

नगरीय निकाय चुनाव परिणाम 2025 : मुख्यमंत्री साय के क्षेत्र कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत

जशपुर । छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के क्षेत्र से चिंतित करने वाली खबर आई है। यहां कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के विनयशील ने भाजपा उम्मीदवार सुदबल राम यादव को महज 81 मतों से परजीत कर दिया है। भाजपा उम्मीदवार की मांग पर दोबारा मतों की गणना की गई थी, लेकिन इसमें भी कांग्रेस उम्मीदवार की ही जीत हुई।

कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार विनयशील का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार सुदबल राम यादव से था। सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतों की गणना में दोनों के बीच चले कांटे की टक्कर में आखिरकार कांग्रेस के विनयशील ने महज 81 मतों से सुदबल राम यादव को पराजित कर दिया। इस परिणाम पर आपत्ति जताते हुए भाजपा उम्मीदवार ने रिकाउंटिंग की मांग की, जिस पर फिर से हुई मतों की गणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की। कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष वार्डों में 15 में से आठ वार्डों में भाजपा ने तो सात वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button