छत्तीसगढ़
Trending

नगरीय निकाय चुनाव : छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगम में खिला भाजपा का कमल, जानिए काैन कहा से और कितने वोट से जीते

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत का परचम लहराया है। सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को मात देकर महापौर की कुर्सी पर कब्जा किया है।  राजधानी रायपुर की बात करें ताे यहां बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 153290 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को मात दी है। रायपुर में महापौर चुनाव में कुल 509146 वोट पड़े थे। इसमें से भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे को 315835 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 162545 वोट मिले।
बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे।
जानिए काैन कौन कितने वोट से जीते
रायपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे
रिजल्ट – 153290 वोट से भाजपा की जीत

दुर्ग नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
रिजल्ट – 67 हजार वोट से भाजपा की जीत

कोरबा नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
रिजल्ट – 52,000 वोट से भाजपा की जीत

अंबिकापुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
रिजल्ट – 11,063 वोट से भाजपा की जीत

बिलासपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
रिजल्ट – 66,179 वोट से भाजपा की जीत

राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
रिजल्ट – 41 हजार से अधिक मतों से भाजपा की जीत

रायगढ़ नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत

जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
रिजल्ट – 8772 वोट से भाजपा की जीत

चिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
रिजल्ट – 4000 वोट से भाजपा की जीत

धमतरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
रिजल्ट – 34085 वोट से भाजपा की जीत

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper