उत्तरप्रदेश
Trending

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की कमेटी पहुंची गाजियाबाद, न्यायिक कार्य ठप्प

गाजियाबाद । गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज और मुकदमा लिखे जाने से नाराज गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने सोमवार को न्यायिक कार्य बंद कराया। साथ ही जिला न्यायालय गेट पर धरना दिया। बार के अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में हड़ताल करते हुए अधिवक्ताओं पर हुए अत्याचार के विरुद्ध आरोपित जज एवं पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उधर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की पांच सदस्यों कमेटी गाजियाबाद पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रही रही है।

गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं ने सदैव न्याय की लड़ाई लड़ी है। ऐसे में गाजियाबाद की घटना को बार के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित समस्त सदस्यों ने गलत ठहराया है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश कैली ने कहा कि अधिवक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए बार के सदस्य पूर्णरुप से सजग है।

अधिवक्ताओं ने अपने चैम्बरों से बाहर निकल कर नारेबाजी की। कोर्ट के बाहर पार्किंग स्टैण्ड से मुख्य गेट तक अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper