मनोरंजन
Trending

पहलगाम आतंकी हमले पर वाणी कपूर और फवाद खान ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से अभिनेत्री वाणी कपूर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। दरअसल, वाणी अपनी आगामी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ नजर आने वाली हैं, जिस कारण सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बॉयकॉट की मांग तेज हो गई है। अब इस पूरे विवाद के बीच वाणी कपूर ने भी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है।

वाणी कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, “पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए हमले को देखकर मैं स्तब्ध हूं। यह बेहद दर्दनाक है। मेरे पास शब्द नहीं हैं। अभी भी सदमे में हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं।”

अभिनेता फवाद खान ने भी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने लिखा, “पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर से गहरा दुख हुआ है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के सभी पीड़ितों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में उनके परिवारों को शक्ति और शीघ्र राहत की कामना करते हैं।” ‘अबीर गुलाल’ पहले 9 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन आतंकी हमले और बढ़ते विरोध को देखते हुए निर्माताओं ने फिलहाल फिल्म की रिलीज टाल दी है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका