खेल

Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy Final: वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की कर दी धुनाई, चौकों-छक्कों की लगाई झड़ी, देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy Final: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीम के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जिसको वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरन की ओपनिंग जोड़ी ने बिल्कुल सही साबित किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी देखने को मिली। वहीं सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी को लेकर सबसे ज्यादा थी जिनके बल्ले से 37 गेंदों में 44 रनों की पारी देखने को मिली जिसमें वह 5 चौके और एक छक्का लगाने में कामयाब रहे। वहीं इस मुकाबले में साउथ जोन की तरफ से खेल रहे मोहम्मद सिराज के खिलाफ वैभव काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते दिखे जिसमें उनकी पारी का एकमात्र छक्का सिराज के खिलाफ ही आया।

World New Map: UN ने बदला दुनिया का नक्शा! छोटा दिखेगा अमेरिका-यूरोप, विशाल नजर आएगा अफ्रीका, जानें भारत पर असर

वैभव ने मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पर लगाए तीन चौके और एक छक्का

दलीप ट्रॉफी फाइनल मुकाबले के लिए साउथ जोन के स्क्वाड में श्रीलंका दौरे से लौटे मोहम्मद सिराज और देवदत्त पडिक्कल को जोड़ा गया है, जिसमें दोनों ही इस खिताबी मुकाबले में खेल रहे हैं। फाइनल मैच में मोहम्मद सिराज जब वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ गेंदबाजी करने आए तो इस मुकाबले को देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसमें सिराज के खिलाफ अपनी 44 रनों की पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कुल 12 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से कुल चार बाउंड्री देखने को मिली, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल है। सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज के एक ही ओवर में तीन बाउंड्री जड़ने के साथ उनको दिन में तारे दिखा दिए।

https://twitter.com/i/status/2096460509927383284

अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे वैभव अगली इंटरनेशनल सीरीज

वैभव सूर्यवंशी जो अभी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में खेल रहे हैं, उनको इसके खत्म होने के ठीक बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच में दिल्ली में खेले जाने वाले तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड से जुड़ना है, जिसमें भारतीय टीम को पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेलना है। इस सीरीज में वैभव के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं क्योंकि वह घरेलू सरजमीं पर पहली बार कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper