
Video : रणवीर सिंह का दिखा अतरंगी अंदाज, हाई हील्स पहने नजर आए अभिनेता
रणवीर सिंह का दिखा अतरंगी अंदाज, हाई हील्स पहने नजर आए अभिनेता
बॉलीवुड में किसी हाई एनर्जी वाले अभिनेता की बात होती है तो सबसे पहले जहन में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम आता है। ये वो अभिनेता है जो अपने अभिनय, एनर्जी और फैशन के लिए काफी मशहूर हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रणवीर के अतरंगी फैशन ने लोगों को खूब हंसाया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से उन्होंने अपने फैशन एक्सपेरिमेंट को काफी हद तक कम कर दिया है, लेकिन जब करते हैं तो लोगों की नजरों से बच नहीं पाते और जमकर ट्रोल होते हैं। हाल ही में एक बार फिर अभिनेता अपने अनोखे फैशन को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
इस बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के पति परमेश्वर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कपड़ों के फैशन को लेकर नहीं बल्कि फुटवियर फैशन को लेकर सुर्खियों में हैं। बुधवार रात रणवीर मुंबई में एक लग्जरी के स्टोर ओपनिंग इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान वह ऑल व्हाइट लुक में नजर आए। इस दौरान वह बेहद हैंडसम लग रहे थे, लेकिन इसी बीच लोगों के नजरे उनकी हाई हील्स वाले जूते पर गई, जो उन्होंने अपने आउटफिट के साथ कैरी किए हुए थे।

