लाइफ स्टाइल

भूल भुलैया 3 की पहली वर्षगांठ पर विद्या बालन ने किया मेथड ड्रेसिंग

मुंबई । ‘भूल भुलैया 3’ के तूफानी प्रमोशन को एक साल हो चुका है, लेकिन आज भी जो चीज़ दर्शकों के मन में ताज़ा है, वह है विद्या बालन का बेहतरीन ‘मेथड ड्रेसिंग’ स्टाइल, एक ऐसा तरीका जिसमें हर परिधान सिर्फ फैशन नहीं बल्कि कहानी का हिस्सा बन गया। उनकी हर आउटफिट फिल्म के रहस्यमय, गहरे और सुरुचिपूर्ण टोन को जीवंत करती दिखी, जैसे वह अपने कपड़ों के ज़रिए किरदार और फिल्म दोनों को आकार दे रही हों।

जयपुर में ट्रेलर लॉन्च के दौरान विद्या ने तोरणी की एक साधारण काली साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे बॉर्डर के साथ नाज़ुक सुनहरी तारों की बेल कढ़ाई की गई थी। इस सादगी से भरे परिधान की हल्की चमक और पारंपरिक आभा ने प्रमोशन के लिए वह टोन सेट किया, जिसमें रहस्य भी था और क्लासिक एलीगेंस भी। एक अन्य इवेंट में उन्होंने अब्राहम एंड ठाकोर की काली साड़ी चुनी, जिस पर सफेद एब्स्ट्रैक्ट प्रिंट और हैंड एम्ब्रॉयडरी से सजा अड्डा वर्क था। सेमी-शीयर जॉर्जेट सिल्क से बनी यह साड़ी परिष्कार और रहस्य का अद्भुत संगम थी, जो फिल्म के सस्पेंसफुल मूड से पूरी तरह मेल खाती थी।

कॉमेडी शो के प्रमोशन के दौरान विद्या ने अंजना बोहरा की डिज़ाइन की हुई ब्लैक क्रेप अनारकली सूट पहना, जिसके साथ काले ऑर्गेन्ज़ा दुपट्टे पर की गई बारीक हैंड एम्ब्रॉयडरी ने पूरे लुक को रॉयल टच दिया। भारतीय और पश्चिमी अंदाज़ के इस संगम ने विद्या की उपस्थिति को और प्रभावशाली बना दिया। वह न केवल किरदार, बल्कि फिल्म की थीम को भी जीवंत कर रही थीं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper