उत्तराखण्ड
Trending

उत्तराखंड  में बढ़ी चौकसी, पाकिस्तानी नागरिको कों वापस भेजने के निर्देश

देहरादून। जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हमले के बाद प्रदेश में भी सर्तकता बरती जा रही है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद उत्तराखंड सरकार भी पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में निवासरत पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू की जाए। इसके अलावा कूटरचित अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिन्हीकरण में भी तेजी के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस अब और गहनता से सत्यापन अभियान चलाएगी और बगैर सत्यापन के किराएदार रखने पर मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में अधिकारियों को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए निर्देशित किया है। यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत हिरासत में लिए जाने के साथ ही, आम जनता से सर्तक रहने के साथ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल टोलफ्री नंबर पर देने की भी अपील की गई है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका