मनोरंजन

विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से लिया संन्यास,जानिए क्या है वहज

नई दिल्ली। काली अंधेरी रात में चमकता सितारा अपनी पहचान दूर से बना लेता है। ठीक उसी तरह अभिनेता विक्रांत मैसी ने भी फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाई। लेकिन अब इस दमदार कलाकार ने हिंदी सिनेमा से नाता तोड़ लिया है और देर रात अचानक एक्टिंग से संन्यास ले लिया है, जिसकी वजह से विक्रांत का नाम चर्चा में आ गया है।

17 साल पहले छोटे पर्दे से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी। इस लेख में हम आपको विक्रांत के शानदार करियर के बारे डिटेल्स में बताने जा रहे हैं।

टीवी से हुई शुरुआत

विक्रांत मैसी का जन्म 3 अप्रैल को मुंबई में हुआ था। मायानगरी से नाता रखने वाले विक्रांत के लिए अभिनय के क्षेत्र में कदम रखना आसान नहीं रहा और एक आउटसाइडर के तौर पर उनको काफी संघर्ष करना पड़ा। साल 2007 में टीवी शो धूम मचाओ धूम से उनको एक्टिंक में पहला ब्रेक मिला और इसके बाद उन्होंने बालिका वधू जैसे कई पॉपुलर टीवी शो भी किए हैं, जिनकी लिस्ट इस प्रकार है-

  • धूम मचाओ धूम
  • धर्मवीर
  • बालिका वधू
  • झलक दिखला जा
  • कबूल है
  • ये आशिकी है

इन टीवी सीरियल्स के बाद विक्रांत मैसी ने फिल्मी दुनिया की तरफ रुख किया और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई। उनकी कुछ पॉपुलर मूवीज की लिस्ट इस प्रकार है-

  • लुटेरा
  • दिल धड़कने दो
  • हाफ गर्लफ्रेंड
  • छपाक
  • गिन्नी वेड्स सन्नी
  • 12th फेल
  • द साबरमती रिपोर्ट

इन फिल्मों के जरिए विक्रांत मैसी ने बड़े पर्दे पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। उनकी इन मूवीज से इस बात का अंदाजा लगाया गया कि एक्टिंग का हुनर उनमें कूट-कूट कर भरा है।

अगले साल रिलीज होंगी एक्टर की आखिरी दो फिल्में

देर रात विक्रांत मैसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्टिंग से संन्यास का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि आने वाले साल 2025 में उनकी आखिरी दो फिल्में रिलीज होंगी। जिनमें आंखों की गुस्ताखियां और जीरो से रिस्टार्ट का नाम शामिल हो सकता है।

ओटीटी पर भी रहा है विक्रांत का राज

बदलते जमाने के बाद सिनेमा का स्तर भी बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पूरी तरह से बदल चुका है। ओटीटी पर भी बतौर अभिनेता विक्रांत मैसी का राज रहा है और प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मिर्जापुर में बबूल पंडित का उनका किरदार कौन भूल सकता है। ओटीटी पर उनकी पॉपुलर फिल्में और सीरीज की लिस्ट इस प्रकार है-

  • मिर्जापुर (वेब सीरीज)
  • ब्रोकन हार्ट बट ब्यूटीफुल (वेब सीरीज)
  • गैसलाइट (फिल्म)
  • हसीन दिलरुबा (फिल्म)
  • क्रिमनल जस्टिस (वेब सीरीज)
  • मेड इन हेवन (वेब सीरीज)
  • सेक्टर 36 (फिल्म)
  • फिर आई हसीन दिलरुबा (फिल्म)

विक्रांत की फैमिली में कौन-कौन

सुपरस्टार विक्रांत मैसी के परिवार में उनके माता-पिता जॉनी मैसी और मीना मैसी हैं। पत्नी शीतल ठाकुर से शादी के कुछ सालों के बाद विक्रांत एक बच्चे के पिता भी बन चुके हैं। हालांकि, बीते समय में अपने भाई मोहसिन मैसी के धर्म बदलने को लेकर वह काफी चर्चा में भी रहे थे।

Back to top button
📰 E-Paper