देश-विदेश

विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिका में भारतीय राजदूत का पद संभाला

विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिका में भारतीय राजदूत का पद संभाला

दिल्ली। विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिका में भारतीय राजदूत का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने तरनजीत सिंह संधू की जगह ली, जो इसी वर्ष सेवा निवृत्त हो गए हैं।

उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर दी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, अमेरिका में भारतीय राजदूत का पद ग्रहण करने का सौभाग्य मिला। यूएस में टीम इंडियन एम्बेसी इस महत्वपूर्ण साझेदारी को मजबूत करने के लिए गंभीरता से काम करना जारी रखेगी।

विनय मोहन क्वात्रा इससे पहले विदेश सचिव भी रह चुके हैं। विदेश सचिव बनने से पहले वह चीन, अमेरिका, फ्रांस में भी विदेश मंत्रालय के अंतर्गत कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

क्वात्रा 1988 बैच के आईएफएस ऑफिसर हैं। इस समय उनको मोदी सरकार के पसंदीदा अफसरों में से एक माना जाता है। क्वात्रा इससे पहले नेपाल में भारत के राजदूत के तौर पर कार्यरत थे।

हाल ही के सालों में खराब हुए भारत-नेपाल संबंधों को सुधारने का श्रेय क्वात्रा को ही दिया जाता है। वह जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में भी बतौर सचिव काम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका