
विंध्याचलः दीवान घाट हादसे में एक युवक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल के दीवान घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे आजमगढ़ के दो युवकों में से एक का शव मंगलवार सुबह कंतित मल्लहिया घाट के पास बरामद हुआ। दूसरे युवक की तलाश के लिए गंगा में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को आजमगढ़ से आए दो युवक दीवान घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। सूचना पर पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंगलवार सुबह कंतित मल्लहिया घाट के पास एक युवक का शव उतराता मिला। शव की पहचान सूरज के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष अविनाश राय ने बताया कि डूबे दोनों युवक आजमगढ़ के रहने वाले थे। एक युवक का शव बरामद हो गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।

