
टी20 विश्व कप में भाग लेने न्यूयॉर्क रवाना हुए विराट कोहली
टी20 विश्व कप में भाग लेने न्यूयॉर्क रवाना हुए विराट कोहली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली टी20 विश्व कप में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए हैं। कोहली मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए और वह जल्द भारतीय टीम से जुड़ेंगे।
ये खबर भी पढ़ें : अनन्या पांडे ने आदित्य संग ब्रेकअप के बीच कही ये बात
कोहली के अलावा टी20 विश्व कप टीम में शामिल सभी खिलाड़ी न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं जिसमे चार रिजर्व खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने बुधवार से ट्रेनिंग सीजन भी शुरू कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें Integration with police to make child helpline effective
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोहली भले ही वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं, लेकिन उनके बांग्लादेश के खिलाफ एक जून को होने वाले अभ्यास मैच के लिए उपलब्ध रहने पर संशय बरकरार है।
ये खबर भी पढ़ें : निःशुल्क रोग निवारण शिविरों का आयोजन
कोहली टीम के अनुभवी बल्लेबाज हैं और उनके टीम से जुड़ने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। कोहली का आईपीएल 2024 सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा था और उम्मीद है कि कोहली यह फॉर्म टी20 विश्व कप में भी बरकरार रखेंगे। इस बीच, कोहली एयरपोर्ट पर प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देते भी नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें : एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों को दी गई चेतावनी, RBI गवर्नर ने कही ये बात

