पंजाब

पंजाब में बदला मौसम: 14 मई तक बारिश-आंधी का अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आने वाला है, मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. यहां आज से 14 मई तक बारिश और आंधी आने की संभावना है. मौसम को लेकर पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 48 घंटों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तेज हवाएं चले की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. जारी हुई चेतावनी के अनुसार राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

इस मौसम से प्रभावित होने वाले जिलों में अमृतसर, जिला फतेहगढ़ साहिब, जिला गुरदासपुर, जिला होशियारपुर, जिला जालंधर, जिला कपूरथला, जिवा लुधियाना, जिला पठानकोट, जिला पटियाला, जिला रूपनगर, जिला एस.ए.एस. नगर और जिला एस.बी.एस. नगर शामिल हैं. यहां मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा. अनुमान है कि यहां तेज हवा चलने की संभावना भी है.

हेल्प लाइन नंबर जारी लोगों से खास अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. साथ ही आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है. SDMA ने कहा है कि बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका