छत्तीसगढ़

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, फिर बढ़ेगी ठंड

रायपुर। प्रदेशमें कल (शुक्रवार) से फिर ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, उसके बाद मौसम साफ होते ही रात के तापमान में गिरावट आएगी।

ये खबर भी पढ़ें : दिन का एक गाजर खाएं और देखें कमाल के फ़ायदे – Pratidin Rajdhani

सबसे ठंडा बलरामपुर रहा जिसका न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें : लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग पर बोलीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

18 जनवरी से पश्चिमी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) बन रहा है। इससे उत्तर भारत से शुष्क और ठंडी हवा प्रदेश में पहुंचेगी जिससे ठंड बढ़ेगी। आज बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने संभावना है। बुधवार को रायपुर में रात का पारा 16.5 डिग्री रहा जो औसत से 3 डिग्री अधिक था।

ये खबर भी पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए WHO ने कुछ टिप्स शेयर किए

वहीं दिन का तापमान 29 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 1.2 डिग्री अधिक था। मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र से आ रही नमी के कारण बादल छाए हुए हैं। इससे रात का तापमान बढ़ गया है।

ये खबर भी पढ़ें : टीवीएस जुपिटर 110 2025, एक स्टाइलिश स्कूटर हुआ लॉन्च – Pratidin Rajdhani

बुधवार को प्रदेश के सभी स्थानों पर बादलों के कारण दिन का तापमान भी सामान्य के आसपास रहा। बस्तर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक था।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम 2 का आ गया है नया सीज़न! क्या है नया इस बार – Pratidin Rajdhani

वहीं मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात का पारा नॉर्मल से थोड़ा कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में मौसम स्थिर रहेगा। न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि एक-दो दिन बाद तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। इससे राज्य के ज्यादातर इलाकों में ठंड में मामूली बढ़ोतरी होगी।

ये खबर भी पढ़ें : नशे में लड़खड़ाकर धड़ाम से गिरीं मौनी रॉय,वीडियो हुआ वायरल

Back to top button
📰 E-Paper