टेक्नोलॉजी
Trending

WhatsApp: 2026 में व्हाट्सएप में आने वाला है ये कमाल का फीचर, यूजर्स छुपा सकेंगे फोन नंबर

नई दिल्ली । WhatsApp अगले साल अपना अब तक का सबसे बड़ा और चर्चित फीचर लॉन्च करने जा रहा है। 2026 से यूजर्स अपने फोन नंबर को छुपाकर सिर्फ यूजरनेम के जरिए किसी से भी चैट या कॉल कर पाएंगे। मतलब, अब अगर आप किसी नए व्यक्ति से बात करते हैं तो आपको उस व्यक्ति से मोबाइल नंबर छिपाकर रखने का ऑप्शन मिलेगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा इस नए फीचर पर लंबे समय से काम कर रही है और इसे अगले साल जून तक पूरी तरह रोलआउट किया जाएगा। इस अपडेट के बाद WhatsApp बिल्कुल टेलीग्राम जैसा अनुभव देगा, जहां लोग सिर्फ यूजरनेम से एक-दूसरे को सर्च कर सकते हैं और बातचीत शुरू कर सकते हैं।
प्राइवेसी को मिलेगा नया स्तर
कई यूजर्स की यह शिकायत रहती है कि अनजान लोगों से बात करते वक्त उनका मोबाइल नंबर उजागर हो जाता है। वॉट्सऐप का नया फीचर इसी चिंता को दूर करेगा। अब जो लोग अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करना चाहते, वे यूजरनेम की मदद से पूरी तरह सुरक्षित रह सकेंगे। यह फीचर कॉलिंग के लिए भी काम करेगा। यानी आप वीडियो या ऑडियो कॉल करते समय भी सामने वाले को अपना नंबर बताए बिना कॉल लगा पाएंगे। यह उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जो अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर को बनाना वॉट्सऐप टीम के लिए आसान नहीं था। कंपनी को इसे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित बनाना पड़ा ताकि यूजर्स की चैट और कॉलिंग प्राइवेसी से कोई समझौता न हो। इंजीनियरों ने कई महीनों की मेहनत के बाद ऐसा सिस्टम तैयार किया है जो सुरक्षित और उपयोग में आसान दोनों है।
कब आएगा नया फीचर
माना जा रहा है कि यह फीचर 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होगा और जून तक दुनियाभर में पूरी तरह रोलआउट कर दिया जाएगा। शुरू में इसे सीमित यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर पेश किया जाएगा, जिसके बाद धीरे-धीरे सबके लिए उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि यह अपडेट वॉट्सऐप के इतिहास में सबसे बड़ा बदलाव साबित होगा। आने वाले समय में यूजर्स को चैटिंग और कॉलिंग का अनुभव पहले से ज्यादा सुरक्षित और निजी महसूस होगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका