अपराध

Crime News : पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो पति ने उठाया ये कदम

Crime News : पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो पति ने उठाया ये कदम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के भोंदलापारा में एक महिला की हुई मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति निकला. हत्या की वजह जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे. जब पत्नी के शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या का संदेह न हो इसलिए आरोपी पति खुद रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा. हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना के भोंदलापारा में बीते 10 फरवरी की देर की ये घटना है. रात करीब 11:30 बजे रूपचंद पटेल उम्र 39 वर्ष ने थाने में आकर मर्ग कायम कराया कि इसकी पत्नी सावनी बाई उम्र 38 वर्ष अपने कोला-बाड़ी के सेमी के नार के पास गिरी पड़ी थी. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाने पर मृत हो जाना बताए हैं. पति के रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया. पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने गला घोटकर हत्या करना बताया. जिसपर पुलिस ने धारा 302 भादवि का अपराध दर्ज किया और 16 फ़रवरी को विवेचना में लिया. इस दौरान पुलिस ने मृतिका के पति से पूछताछ किया. जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी रूपचंद पटेल शराब के बताया वह घटना वेक दिन नशे में था. उसके नशे में होने पर पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. वहीं मनमुटाव होने से आरोपी पति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी. जिस पर शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

Back to top button
📰 E-Paper