छत्तीसगढ़
Trending

संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

जगदलपुर । जिले के थाना बाेधघाट अंतर्गत अनुकूल देव वार्ड-करकापाल के एक मकान में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। महिला के शव को पाेस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बस्तर में बीएमओ के पद में पदस्थ रहे बीड़ी राय की पत्नी डॉ. अर्चना रॉय का अनुकूल देव वार्ड स्थित घर के कमरे में आज गुरुवार सुबह संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। जिसके बाद परिजनाें ने इसकी सूचना पुलिस काे दी । ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि घर से सामान लूटकर ले जाने के साथ ही महिला की हत्या कर दी गई है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस कर रही है। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर का कहना है कि जांच का विषय है, पाेस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button