विशेष

‘नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, जानें PM मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

PM Modi Speech Highlights: प्रधानमंत्री Narendra Modi के Women Reservation Bill पर छिड़ी राजनीतिक जंग को और तेज कर दिया है। देशवासियों के नाम संबोधन में PM Modi ने जहां एक तरफ महिलाओं से महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाने पर माफी मांगी, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए उसे नारी के सपनों को कुचलने का जिम्मेदार भी ठहराया। प्रधानमंत्री मोदी के इस भाषण ने न केवल सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि महिला आरक्षण को भी एक बार फिर राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बना दिया। पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

  1. आज भले ही, बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 परसेंट वोट हमें नहीं मिले हों, लेकिन मैं जानता हूं देश की 100 प्रतिशत नारीशक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है।
  2. महिलाओं से उनके अधिकार छीनकर ये लोग मेजें थपथपा रहे थे। उन्होंने जो किया वो केवल टेबल पर थाप नहीं थी! वो नारी के स्वाभिमान पर… उसके आत्मसम्मान पर चोट थी और नारी सब भूल जाती है, अपना अपमान कभी नहीं भूलती।
  3. नारीशक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। नारीशक्ति वंदन संशोधन उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम सभी राज्यों को भी समान वृद्धि का प्रयास था।
  4. इस ईमानदार प्रयास की कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने सदन में पूरे देश के सामने भ्रूणहत्या कर दी।
  5. नारीशक्ति वंदन अधिनियम के विरोध की एक बड़ी वजह है। इन परिवारवादी पार्टियों का डर! इन्हें डर है- अगर महिलाएं सशक्त हो गईं, तो इन परिवारवादी पार्टियों का नेतृत्व खतरे में पड़ जाएगा।
  6. सरकार ने पहले दिन से स्पष्ट किया है कि न किसी राज्य की भागीदारी का अनुपात बदलेगा न किसी का Representation कम होगा। बल्कि, सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में ही बढ़ेंगी।
  7. महिलाओं के आरक्षण का विरोध करके कांग्रेस ने फिर एक बात सिद्ध कर दी है। कांग्रेस, एक एंटी-रिफॉर्म पार्टी है। लटकाना-भटकाना-अटकाना यही कांग्रेस का सिद्धांत रहा है।
  8. ये विषय नाकामी या क्रेडिट का नहीं था। मैंने संसद में भी कहा था आधी आबादी को उनका हक मिल जाने दीजिए, मैं इसका क्रेडिट विज्ञापन छपवाकर विपक्ष के लोगों को दे दूंगा।
  9. मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रुकावट को खत्म करेंगे।
  10. संसद में नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का जिन भी दलों ने विरोध किया है उनसे मैं दो टूक कहूंगा ये लोग नारी शक्ति को For Granted ले रहे हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका