मध्यप्रदेश
Trending

भोपाल में युवा संसद प्रतियोगिता 30 अगस्त को

भोपाल । पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय पीठ द्वारा प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त को प्रात: 11 बजे किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और विद्यालयों के छात्र शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य विभाग श्री केसी गुप्ता करेंगे। यह कार्यक्रम कुलगुरू एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल डॉ. एन.के. थापक और निदेशक जनजातीय संग्रहालय भोपाल धर्मेन्द्र पारे की उपस्थिति में होगा।

कार्यक्रम में उप सचिव संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्री ए.बी. आचार्य और सेवानिवृत्त अपर सचिव मध्यप्रदेश विधानसभा श्री पुनीत श्रीवास्तव प्रतिभागियों को संसदीय प्रणाली की जानकारी देंगे। राष्ट्रीय संससदीय पीठ भोपाल स्थित भूतल विन्ध्याचल भवन स्टेट बैंक के नजदीक संचालित हो रही है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper