छत्तीसगढ़
Trending

जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: 17 दुकानदारों पर 10,900 रुपये जुर्माना, सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 2 क्षेत्र में जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी  रवि लावनिया की उपस्थिति में गन्दगी फैलाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने विभिन्न दुकानों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया.
औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत सही पाए जाने पर सम्बंधित 17 दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए गन्दगी फैलाये जाने पर कुल 10900 रूपये ई जुर्माना वसूला गया. औचक निरीक्षण के दौरान दुकानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर उसे तत्काल जप्त करने की कार्यवाही की गयी. प्राप्त जनशिकायत का जोन 2 स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देशानुसार स्थल पर त्वरित निदान किया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका