
कबीर नगर, टिकरापारा, संतोषी नगर, सन्यासी पारा, मुर्राभट्ठी में सुरक्षित शिफ्ट की गयी पाईप लाइनें
नगर निगम रायपुर द्वारा जोनो में नाली से गुजर रही पाईप लाईनो को सर्वे कर ट्रेस करते हुए सुरक्षित शिफ्ट करने कार्यवाही विभिन्न जोनो में प्रगति पर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नागरिको को निगम क्षेत्र में टेल एण्ड तक पर्याप्त प्रेशर से शुद्ध क्लोरीन युक्त जल सतत उपलब्ध करवाने नगर निगम रायपुर के विभिन्न जोनो के अंतर्गत वार्डो में जोन जल विभाग की टीमो द्वारा पाईप लाईनो का सर्वे कर नालियों से गुजर रही पाईप लाईनो को ट्रेस कर अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित शिफ्ट करने का कार्य प्राथमिकता से नगर निगम जलविभाग के माध्यम से किया जा रहा है। जोन 1 के सन्यासीपारा, मुर्राभट्ठी, जोन 6 के टिकरापारा, संतोषी नगर, जोन 8 अंतर्गत कबीर नगर क्षेत्र एवं अन्य जोन क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर नाली के भीतर से गुजर रही पाईप लाईनो को सर्वे में ट्रेस कर सुरक्षित शिफ्ट करने का कार्य संबंधित जोन जल विभाग की टीमो द्वारा किया गया है। इससे वहां नलो में भविष्य में गंदा पानी आने की आशंका दूर हुई है एवं लोगो को नलो से शुद्ध क्लोरीन युक्त पेयजल सतत उपलब्ध करवाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।


