छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने ट्रांसपोर्ट संघों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर शहर में मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध से व्यापार ठप, प्रतिबंध के खिलाफ सभी व्यापारिक संघों ने जताया भारी विरोध

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर:- आज दिनांक 14 मार्च 2026 को राजधानी के तेलीघानी नाका एवं फाफाडीह चैक जैसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्रों में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध से उपजी समस्याओं को लेकर आज छत्तीसगढ़़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी एवं ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के प्रतिनिधि मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ परचून ट्रांसपोर्ट संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित 200 से अधिक ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।
ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों ने साझा रूप से अपनी परेशानियां बताईं-जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान, कूलर, ए.सी. और अन्य जरूरी उत्पादों की डिलीवरी समय पर नहीं हो पा रही है। गोदामों तक माल नहीं पहुँचने के कारण व्यापारियों को भारी वित्तीय हानि हो रही है। रायपुर एक होलसेल मंडी है जहाँ से पूरे प्रदेश में माल जाता है। प्रतिबंध के कारण 90 प्रतिशत माल की आवाजाही रुक गई है, लोडिंग-अनलोडिंग के लिए प्रशासन द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई है।
बैठक को संबोधित करते हुए चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि, ”व्यापारिक गतिविधियों का इस तरह बाधित होना न्यायसंगत प्रतीत नहीं होता। गर्मी के सीजन में कूलर और ए.सी.एवं दैनिक उपभोग की वस्तुओं, उत्पादों की मांग चरम पर होती है, ऐसे में वाहनों पर प्रतिबंध से व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।” चेम्बर जल्द ही इस विषय को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखेगा साथ ही आश्वासन दिया कि व्यापारी प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच तत्काल एक बैठक आयोजित की जाएगी ताकि यातायात व्यवस्था भी बनी रहे और व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि हम प्रशासन के समक्ष ट्रांसपोर्टरों के लिए शहर के बाहर व्यवस्थित जमीन उपलब्ध कराने की मांग रखेंगे ताकि शहर को ट्रैफिक से निजात मिले और व्यापारियों का काम भी सुचारू रूप से चल सके।

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, सलाहकार गुरजीत सिंह संधू, कार्यकारी अध्यक्ष- राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष- लोकेश चंद्रकांत जैन, मनीष प्रजापति, मंत्री राजेंद्र पारख, ट्रांसपोर्ट चेम्बर अध्यक्ष हरचरण सिंह साहनी, छत्तीसगढ़ परचून ट्रांसपोर्ट संघ के महामंत्री कमल किशोर गोलछा, महावीर जैन, याकूब मोकाती,अशोक लोहिया, फिरोज अहमद, विष्णु गुप्ता, आशीष अग्रवाल, राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा, पिंटू सिंह, रोशन शर्मा, उमेश वर्मा एवं रूपक चंद्रवंशी, अनुज गर्ग, गुरप्रीत सिंह बग्गा, देवेंद्र वर्मा, विशाल हुन्दानी, हरीश पंजवानी, पंकज अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, हनुमान प्रसाद मिश्रा, सतीश तिवारी, सोनू नायक, संदीप सिंह, शेख शाबीर, नरेश साहू, विकास अग्रवाल, कुशाल पांडे, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, जगदीश, सौरभ विश्वकर्मा, प्रदीप साहू, अनिल चैहान, शब्बीर अली सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर्स उपस्थित रहे।

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका