RADA
उत्तराखण्ड
Trending

सोमवती अमावस्या पर हरकी पौड़ी में 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी 

हरिद्वार। स्नान पर्व सोमवती अमावस्या पर सोमवार को ब्रह्म कुंड हरकी पौड़ी समेत हरिद्वार के तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। लोगों ने गंगा स्नान के साथ देव दर्शन, दान-पुण्य व पितरों के निमित्त तर्पण एवं पिण्डदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवती अमावस्या पर करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्रियाँ – Pratidinrajdhani.in

ये खबर भी पढ़ें : ग्रीन टी में दालचीनी और घी मिलाकर पीने के  फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
मान्यता के अनुसार सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हरिद्वार में पर्व को लेकर सभी गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पुलिस-प्रशासन ने स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 14 जोन व 39 सेक्टरों में विभाजित किया था। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात प्लान भी लागू किया था।

ये खबर भी पढ़ें : इंदौर में बनी दवाइयाँ 20 देशों तक होती हैं निर्यात

सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी ब्रह्म कुण्ड समेत गंगा के अन्य घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाई। तड़के से आरम्भ हुआ स्नान का सिलसिला दिन भर जारी रहा। लोगों ने गंगा स्नान कर मंदिरों में देव दर्शन किए तथा नारायणी शिला पर पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण, पिण्डदान व नारायण बलि आदि कर्म कर पितरों के मोक्ष की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें : घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक, जानें आज का रेट

पं. मनोज त्रिपाठी का कहना है कि वैसे तो सभी अमावस्या पर गंगा स्नान का महत्व है, लेकिन सोमयुता अर्थात् सोमवती, भोमयुता अर्थात् भौमवती अमावस्या विशेष पुण्यदायी होती है। उन्होंने बताया कि सोमवती अमावस्या की प्रतीक्षा में स्वयं भीष्म पितामह ने अपनी शैय्या पर पड़े रहते हुए इंतजार किया था। सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ के समान फल देता है। आज के दिन अपने पितरों के प्रति श्राद्ध, तर्पण आदि करना, पीपल के वृक्ष की पूजा कर परिक्रमा करने से व्यक्ति की जीवन की कठिनाइयां दूर हो जाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें : तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते हुए बोले पीएम मोदी’जल्द पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, वंदे भारत स्लीपर*

गंगा आदि पवित्र नदियों में आज के दिन स्नान का अत्यधिक महत्व है। ब्रह्मकुंड हरकी पौड़ी में स्नान करके से व्यक्ति के पाप नष्ट होकर मोक्ष को प्राप्ति होती है। दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है।

ये खबर भी पढ़ें : ब्राजील में एक्स पर प्रतिबंध, आदेश के उल्लंघन पर भरना होगा जुर्माना

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका