RADA
अन्य

नगर निगम में संस्कृति विभाग सलाहकार समिति की बैठक अध्यक्ष अमर गिदवानी ने ली 

खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग सलाहकार समिति की बैठक अध्यक्ष नंदकिशोर साहू ने ली 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तावित सांगीतिक स्पर्धा आयोजन बच्चो की बोर्ड परीक्षा उपरांत रखने निर्देश 

मूर्तियों की साफ सफाई समुचित संधारण मरम्मत प्राथमिकता से करवाने के निर्देश, नगर वासियों को समृद्ध विरासत से अवगत करवाने हेरिटेज वाक आयोजन पर चर्चा 0

खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शीघ्र इंटर जोन किकेट स्पर्धा आयोजन करवाने का निर्देश 

बॉक्स किकेट स्पोर्ट्स जोन के समुचित संधारण को लेकर आवश्यक चर्चा की गयी 

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम मुख्यालय में संस्कृति विभाग की विभागीय सलाहकार समिति की बैठक विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी की अध्यक्षता एवं सदस्य पार्षद श्रीमती ममता सोनू तिवारी,  आनंद अग्रवाल, जोन 4 जोन अध्यक्ष  मुरली शर्मा,  महेश कुमार ध्रुव सहित अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा, कार्यपालन अभियंता  गजाराम कवर, उपअभियंता सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में हुई।
संस्कृति विभाग सलाहकार समिति की बैठक में बच्चो की बोर्ड परीक्षाओ के उपरांत संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तावित सांगीतिक स्पर्धा आयोजन करवाने के निर्देश दिये गये। रायपुर नगर निगम क्षेत्र स्थित शहीदो, महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो की मूर्तियो, प्रतिमाओं की साफ सफाई आवश्यक रंगरोगन, संधारण, सुवार मरम्मत, छत्र लगवाने का कार्य एवं नवीन प्रस्तावो के संकल्प अनुसार तय स्थलो पर मूर्ति की ससम्मान स्थापना एवं नामकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये और नगर वासियों को रायपुर शहर की समृद्ध विरासत से अवगत करवाने हेरिटेज वाक के आयोजन पर आवश्यक चर्चा और विचार- विमर्श किया गया।
इसी प्रकार आज खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की विभागीय सलाहकार समिति की बैठक अध्यक्ष  नंदकुमार साहू की अध्यक्षता एवं सदस्य पार्षद ममता सोनू तिवारी,  राजेश कुमार देवांगन, जोन 1 अध्यक्ष  गज्जू साहू, पार्षद  महेश कुमार ध्रुव, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, उपायुक्त  जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता  गजाराम कंवर, उपअभियंता सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में हुई। बैठक में नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शीघ्र इंटर जोन किकेट स्पर्धा का आयोजन रखने और 15 सदस्यीय किकेट दलो में महिला कर्मचारियों को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिये गये। बैठक मे नगर निगम रायपुर क्षेत्र में शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न स्थानो पर निर्मित बॉक्स किकेट स्पोर्टस जोन का समुचित संधारण करने के सम्बन्ध में आवश्यक चर्चा एवं विचार- विमर्श किया गया, वहीं नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों हेतु खेलकूद स्पर्धा के आयोजन को लेकर आवश्यक चर्चा और विचार- विमर्श किया गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका