
23 सितंबर को AIIMS अस्पताल रायपुर द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में AIIMS परिसर से मोहब्बाजार तक वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस वॉकथॉन में आयुर्वेद विभाग के प्रमुख डॉ. सुनील कुमार राय, डॉ. अखिल आनंद पारिडा, योग प्रभारी डॉ. विक्रम पाई जी, डिप्टी एमएस नितिन बोरकर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने आयुर्वेद को अपनाने तथा भगवान धन्वंतरि की जयकारा लगाते हुए इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया। AIIMS के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी इस वॉकथॉन में शामिल हुए। सभी ने 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

