
जतिन नचरानी
रायपुर। फ्रेंडशिप डे, 3 अगस्त 2025 को दुर्गा महाविद्यालय के बी.कॉम. 1992 बैच का महाकुंभ रियूनियन 2025 होटल बेबीलॉन कैपिटल में ऐतिहासिक भव्यता के साथ आयोजित हुआ। आयोजक राजेश वासवानी ने बताया कि इस रियूनियन की प्रेरणा यशेष रायचुरा से मिली, जिन्होंने 33 साल पहले के 320 छात्रों में से 220 से अधिक को खोजकर एकजुट किया। वे इस आयोजन के कर्णधार रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कार्यक्रम में 11 प्रोफेसर्स और 3 महिला प्रोफेसर्स की उपस्थिति ने इसे खास बनाया। बैक टू कॉलेज सत्र में प्रो. अनिल कालेले ने स्किल कम्युनिकेशन पर व्याख्यान दिया। इस अनूठे आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया, जो इसकी स्वर्णिम उपलब्धि है। देश-विदेश से आए 125 पूर्व छात्र-छात्राएं (90 पुरुष, 35 महिलाएं) भावुकता और उत्साह से सराबोर रहे। पहले सत्र में प्रोफेसर्स का सम्मान शाल, श्रीफल और उपहारों से हुआ। यशेष रायचुरा ने दिवंगत शिक्षकों और सहपाठियों को श्रद्धांजलि दी। स्नेहभोज के बाद प्रोफेसर्स की भावभीनी विदाई हुई। दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गेम्स, सिंगिंग और डांस ने माहौल को उल्लासमय बनाया। तृप्ति खंडेलवाल, पुनीता लखवानी और ममता जोशी के नेतृत्व में डांस प्रदर्शन हुआ। कानपुर की कवयित्री गुरमीत कौर ने अपनी कविता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में राजेश वासवानी, गिरीश दुबे, शरद गोयल, किशोर गांधी, सतीश वासवानी, अनिल नचरानी, जयेश पिथालिया, सुनील लालवानी, अविनाश सलूजा, चंद्रशेखर पाण्डेय, संजय छाबरिया, टी.पी. शास्त्री (अफ्रीका), सुनील साहू और दर्पण सचदेव जैसे नामचीन हस्तियों ने हिस्सा लिया। सभी को ग्रुप फोटोफ्रेम, रिटर्न गिफ्ट्स और स्नेहवस्तुएं भेंट की गईं। होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक परमजीत सिंह खनूजा के सहयोग से आयोजन भव्य हुआ। संचालन में रजनीश मटरेजा, सतेंद्र सिंह भाटिया, मंजू वैद्य, ममता जोशी, महेन्द्रपाल सिंह, गोपी लालवानी, परमजीत कालरा और संजय काले की भूमिका उल्लेखनीय रही। यह रियूनियन पुरानी यादों को ताजा करने और दोस्ती के बंधन को मजबूत करने का अविस्मरणीय अवसर बना।
