छत्तीसगढ़
Trending

राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने आईएएस,  संवाद के डीपीआर अजय अग्रवाल का हुआ आईएएस अवार्ड

रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर आईएएस  अवार्ड हो गये हैं। डीपीआर अजय अग्रवाल, सौमिल चौबे सहित 14 अफसरों की डीपीसी  दिल्ली में हुई।
जिन अफसरों का आईएएस अवार्ड हुआ है, उसमें पिछली बार आईएएस अवार्ड से वंचित रह गये संतोष देवांगन व हीना नेताम भी शामिल हैं। वहीं अजय अग्रवाल, अश्वनी देवांगन, रेणुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, रीता श्रीवास्तव, लोकेश चंद्राकर, सौमिल रंजन चौबे, प्रकाश सर्वे, गजेंद्र ठाकुर, लीना कोसम, तनुजा सलाम, वीरेंद्र बहादूर पंच का आईएएस अवार्ड हुआ है।
वहीं सौम्या चौरसिया, आरती वासनिक व तीर्थराज अग्रवाल का आईएएस अवार्ड नहीं हुआ है। सौम्या चौरसिया कोल घोटाला मामले में जेल में हैं, जबकि आरती वासनिक के खिलाफ पीएससी घोटाला मामले में एफआईआर दर्ज है और विभागीय जांच चल रही है। वहीं, तीर्थराज अग्रवाल का प्रमोशन लिफाफे में बंद है, लेकिन उनके खिलाफ चल रही जांच को राज्य शासन ने समाप्त कर दिया है और उन्हें क्लीन चीट दे दी है। एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है, और कोर्ट के निर्णय के बाद उनका प्रमोशन भी संभव है। आज डीपीसी की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश बंसल भी शामिल थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper