RADA
देश-विदेश
Trending

द‍िल्‍ली में 19 अधिकारियों का ट्रांसफर

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच दिल्ली सरकार ने गुरुवार को 19 DANICS अधिकारियों का तबादला कर दिया है. दिल्ली सर्विस डिपार्टमेंट की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में 19 अलग-अलग विभागों में कार्यरत 19 स्पेशल सेक्रेटरी, स्पेशल कमिश्नर, डिप्टी सेक्रेटरी और रजिस्ट्रार सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली सर्विस डिपार्टमेंट की तरफ से अधिकारियों के तबादले का नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से ड्यूटी संभालने का भी निर्देश भी जारी किया गया है. इसमें खास बात यह है कि दिल्ली की चरमराती हेल्थ व्यवस्था के जिम्मेदार अधिकारियों, मेडिकल डायरेक्टर और मेडिकल सुपरिटेंडेंट का नाम शामिल नहीं है. सर्विस डिपार्टमेंट ने गुरुवार को ट्रांसफर एक नोटिफिकेश जारी किया है, जिसमें सारे दानिक्स कैडर के अधिकारी शामिल हैं. 1996 बैच के दानिक्स अधिकारी संजीव कुमार जो पोस्टिंग के इंतजार में थे, उन्हें स्पेशल सेक्रेटरी रिफॉर्म बनाया गया है. वहीं, 2001 बैच के दानिक्स अधिकारी विश्वेंद्र को स्पेशल कमिश्नर ट्रांसपोर्ट और जनरल मैनेजर डीटीसी बनाया गया है. इसी तरह 2001 बैच के ही एसएस परिहार को स्पेशल सेक्रेटरी फाइनेंस एवं प्लानिंग बनाया गया है. वहीं 2007 बैच के तनवीर अहमद को डिप्टी कमिश्नर एक्साइज बनाया गया है. इस ट्रांसफर लिस्ट में कुल 19 अधिकारियों के नाम हैं, जिनको नए विभाग की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा गया है. लेकिन, दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल डायरेक्टर और मेडिकल सुपरिटेंडेंट का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है. जबकि, दिल्ली के तकरीबन दो दर्जन से भी अधिक अस्पतालों के मेडिकल डायरेक्टर और मेडिकल सुपरिटेंडेंट एक अस्पताल में चार साल से भी ज्यादा समय से प्रशासनिक पदों पर बैठे हैं.

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका