RADA
अपराध
Trending

रायपुर में  14 ग्राम  चिट्टा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर पुलिस ने आमानाका क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 ग्राम 09 मिली ग्राम चिट्टा के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से जप्त चिट्टा की कीमत लगभग 1,49,000 रुपये बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक आल्टो कार भी जप्त की है, जिसमें वे चिट्टा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 156/25 धारा 21 बी NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सिलवेस्टर रोजेश पिता स्व. क्रिस्टोफर रोजेश उम्र 34 वर्ष निवासी 24,25 अटल आवास डूमरतालाब, आमानाका, रायपुर छ. ग. और विजय सिन्हा पिता सतीश सिन्हा उम्र 39 वर्ष निवासी MIG 27 वीर सावरकर नगर हीरापुर आमानाका, रायपुर छ. ग. शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा व पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ लाल उमेन्द सिंह द्वारा अवैध नशे से संबंधित, प्रतिबंधित मादक पदार्थ, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

कार्रवाई में निरीक्षक सुनील दास, सउनि. रमेशचंद यादव, सउनि. प्राणेस्वर वर्मा, आर. गुलशन चौबे, आर. इंद्रजीत नेताम, आर.अशीष शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका