RADA
उत्तराखण्ड
Trending

भूस्खलन की चपेट में आने से 2 यात्रियों की मौत

रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में फिर बड़ा हादसा हो गया है। केदारनाथ मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी बरसाती नाले के पास बुधवार को भूस्खलन होने से उसकी चपेट में आए दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जबकि एक महिला समेत तीन अन्य घायल हो गए। बता दें कि दो दिन पहले भी भारी बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे हुए लैंडस्लाइड का शिकार हुए लोगों को उपचार के लिए ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, बरसाती नाले के पास ऊपर पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र से गुजर रहे कुछ यात्री तथा पालकी संचालक इसकी चपेट में आकर नीचे खाई में गिर गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा जिला आपदा प्रबंधन बल की टीमें खाई में गिरे लोगों को निकाल कर ऊपर लायीं। घायलों में से एक महिला को हल्की चोटें आयी हैं जबकि दो पुरूष गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए गौरीकुंड भेजा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान की जा रही है। इस बीच, पुलिस की मौजूदगी में यात्रियों की आवाजाही करायी जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में प्रशासन ने यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील की है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका