
उत्तराखंड में 24 घंटे भारी ! इन जिलों में तबाही मचाएगी बारिश-बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी
देहरादूनः उत्तराखंड में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी गुरूवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि 3800 मीटर या उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इन जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
यहां जानिए शहर का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 32.6 17.0
ऊधमसिंह नगर 31.1 19.6
मुक्तेश्वर 24.4 8.3
नई टिहरी 22.6 10.1

