देश-विदेश

गोवा में क्लब में आग से 25 की मौत

पणजी। गोवा के पर्यटन क्षेत्र अरपोरा में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या 25 तक पहुंच चुकी है। तकरीबन छह लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। क्लब के अंदर आग लगने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे हुई। क्लब में लगी आग की घटना पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, हम अभी-अभी अपने होटल पहुंचे थे कि हमें लाल-लाल लपटें निकलती दिखीं। जब हमने जाकर देखा, तो पुलिस पहले से ही मौके पर थी और स्थिति को संभाल रही थी।

एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, हम नजदीक में ही थे, लेकिन हमने रात को नहीं देखा। लगभग 12 बजे की घटना बताई जा रही है, लेकिन उस समय हमें पता नहीं चला। मैंने आज सुबह खबर देखी और तुरंत यहां पहुंचा। पिछली रात हमें सिर्फ बहुत तेज सायरन की आवाज सुनाई दी, लेकिन हमें समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे सुबह खबर लगी तो मैं यहां दौड़ा चला आया। हमने सोचा सड़क पर कुछ हुआ होगा, ज्यादा गंभीर कुछ नहीं, लेकिन सुबह पता चला कि इतनी बड़ी त्रासदी हो गई।

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “घटना रात के करीब 12 बजे हुई थी, इसलिए उस समय ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया। मैंने एम्बुलेंस की आवाज सुनी थी। सुबह पता चला कि शायद 25 लोगों की मौत हो गई। अरपोरा में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पुष्टि की कि इसमें 25 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल हो गए। सभी छह घायल लोगों की हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं, ताकि कारण का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारी तय की जा सके।

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका