अपराध
Trending

 एनीडेस्क डाउनलोड कराकर ठगे साढ़े पांच लाख  

मुरादाबाद । थाना मझोला क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन मोबाइल बुक किया था जो तय समय के अंदर नहीं मिल पाया। इसके बाद उसने फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर अधिकारी को फोन किया जिसने एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर उसके खाते से साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए।

थाना मझोला प्रभारी मोहित चौधरी ने रविवार को बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर साइबर सेल को जांच सौंप दी है। फाजलपुर निवासी प्रमोद सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने 09 मई को फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन मोबाइल बुक किया था लेकिन तय समय में मोबाइल नहीं आया। इसके बाद उसने 14 मई को गूगल से फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर नंबर सर्च कर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया और उसने प्रमोद सैनी से कहा कि वह अपने मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड कर लें। इसके बाद युवक ने भारतीय स्टेट बैंक का योनो लाइट एप खोलने को कहा। पीड़ित के मोबाइल पर एप खोलने के बाद कॉल करने वाले युवक ने कहा कि मोबाइल के लिए आपने पेमेंट किया था वह आपके खाते में ऑनलाइन वापस चला गया है। इसलिए आप दोबारा से मोबाइल की धनराशि डालें।

इसके बाद प्रमोद सैनी ने अपना यूपीआई पिन डालकर पेमेंट किया तो उसके खाते से सात किस्तों में 2,99985 रुपये केनरा बैंक के खाता धारक शुभम कुमार के खाते में चले गए, जबकि दो लाख रुपये इसी बैंक के खाता धारक राजकुमार के खाते में गए। साइबर ठग ने प्रमोद के खाते से कुल 5,49,985 अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper