उत्तरप्रदेश
Trending

दर्दनाक सड़क हादसे में दो विदेशी युवतियों समेत तीन की मौत, तीन जख्मी

इटावा । उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना ऊसराहार क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या-125 के पास लखनऊ से दिल्ली जा रही लग्जरी कार पीछे से एक ट्रक में घुस गयी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो विदेशी युवतियां भी हैं, जिसमें एक अफगानिस्तान और दूसरी रूसी नागरिक थी। स्थानीय पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रविवार को बताया कि थाना ऊसराहार क्षेत्र के खरगुआ गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही एक कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुसकर दुर्घटना का शिकार हो गयी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया है। इस मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

वर्मा ने बताया कि हादसे में मरने वालों में दो युवतियां विदेशी हैं जिनमें नाज और कैटरीना शामिल हैं। नाज मूल रूप से अफगानिस्तान और कैटरीना रूस की नागरिक थी। कार चालक संजीव की भी मौके पर मौत हुयी है। हादसे में देवेंद्र, क्रिश्टीन और अतीफा घायल हैं। ये लोग दिल्ली में रह रहे थे और लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे तभी इनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गयी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper