मध्यप्रदेश

स्पा सेंटर से 5 लड़कियां 3 लड़के आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

दमोह। नगर के तीन गुल्ली चौराहा पर संचालित एक स्पा सेंटर पर दमोह पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान लडके एवं लडकियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर देर रात्रि महिला सेल पुलिस डीएसपी भावना दांगी के नेतृत्व में पुलिस ने छापामार कार्यवाही की।डीएसपी दांगी ने बताया कि स्पा सेंटर के संबध में लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं आज कार्यवाही के दौरान 5 लडकियां एवं 3 लडके आपत्ति जनक स्थिति में मिले जिनके विरूद्ध कार्यवाही की गयी। उन्होने बताया कि देह व्यापार का मामला पंजीबद्ध किया जा रहा है सभी को गिरफतार कर लिया गया है।

Back to top button
📰 E-Paper