RADA
छत्तीसगढ़

तीन लोकसभा सीटों में दोपहर 1 बजे तक हुआ 53.09 % मतदान

तीन लोकसभा सीटों में दोपहर 1 बजे तक हुआ 53.09 % मतदान

देश के 13 राज्यों में आज दूसरे चरण का मतदान 88 सीटों में शुरू हो गया है. इसमें से छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में भी मतदान हो रहा है. तीनों लोकसभा सीटों में कुल 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल है. प्रत्याशियों की बात करें तो राजनांदगांव लोकसभा से 15, महासमुंद लोकसभा से 17 और कांकेर लोकसभा से 9 प्रत्याशी मैदान में हैं. निर्वाचन आयोग ने दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है. इसके में 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ की तीनों लोकसभा सीटों में मतदान का समय
राजनांदगांव लोकसभा, महासमुंद और कांकेर के क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इसके साथ ही कुछ मतदान केंद्रों में वोटिंग समय कम की गई है. जिसमें कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका