छत्तीसगढ़ में 3 बजे तक 58.19 फीसदी मतदान, रायपुर में 51 प्रतिशत से अधिक मतदान
छत्तीसगढ़ में 3 बजे तक 58.19 फीसदी मतदान, रायपुर में 51 प्रतिशत से अधिक मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां दोपहर 3 बजे तक 58.19 फीसदी मतदान हो चुका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीएम साय ने गृहग्राम बगिया में किया मतदान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सवेरे जशपुर जिले में अपने गृहग्राम बगिया के मतदान केंद्र क्रमांक 49 में अपनी माताजी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और अन्य परिवारजनों के साथ मतदान किया। मुख्यमंत्री साय सुबह 11.45 बजे अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और अपने परिवारजनों के साथ मतदान क्रमांक 49 पहुंचे। उन्होंने मतदाताओं के साथ कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और बारी आने पर मतदान किया। उन्होंने मतदान केंद्र के बाहर परिवारजनों के साथ सेल्फी भी ली।
