नेशनल अरिथमेटिक जीनियस कॉम्पिटिशन के दूसरे राउंड में 700 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

रायपुर। SIP ABACUS द्वारा आयोजित नेशनल अरिथमेटिक जीनियस कॉम्पिटिशन (AGC) का दूसरा राउंड 29 नवंबर को डाउनटाउन होटल, रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में रायपुर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 700 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी गणना क्षमता और बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

SIP ABACUS समता कॉलोनी सेंटर की सेंटर हेड श्रीमती धनश्री भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की गणना क्षमता, एकाग्रता और बौद्धिक कौशल का मूल्यांकन रोचक गणितीय प्रश्नों के जरिए किया गया। कार्यक्रम का आयोजन SIP ABACUS छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड श्री गुरमीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर श्री पंकज पैकरा ने SIP ABACUS एवं अबेकस प्रशिक्षण के महत्व की जानकारी देते हुए बच्चों के मानसिक विकास में इसकी उपयोगिता बताई।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार एवं उपहार प्रदान किए जाएंगे। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनने वाले प्रतिभागी को लाइव रॉकेट लॉन्चिंग देखने का विशेष अवसर मिलेगा। इसी क्रम में रायपुर के समता कॉलोनी क्षेत्र में SIP ABACUS का नया सेंटर भी प्रारंभ होने जा रहा है। इससे क्षेत्र के बच्चों को गणना कौशल, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

