RADA
लाइफ स्टाइल

स्वाद और सेहत के मामले में परफेक्ट हैं Quinoa से बनने वाली 8 डिशेज

नई दिल्ली। क्विनोआ, सिर्फ एक अनाज ही नहीं, बल्कि एक सुपरफूड है जो आपकी सेहत में एक शानदार वैल्यू एड कर सकता है! क्या आप जानते हैं कि क्विनोआ में सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड होते हैं जो नॉन वेजिटेरियन फूड्स में पाए जाते हैं?
दरअसल, ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण आपकी त्वचा और बालों को भी हेल्दी है। क्विनोआ से बनी डिशेस न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक भी रखती हैं। आइए जानते हैं क्विनोआ से बनी कुछ अनोखी डिशेस (Quinoa Healthy Dishes) के बारे में।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्विनोआ से बनाएं 8 टेस्टी डिशेज
क्विनोआ सलाद

क्विनोआ को उबालकर फुला लें। फिर इसमें बारीक कटे हुए ताजे खीरा, रसदार टमाटर, प्याज, और रंगीन शिमला मिर्च मिलाएं। स्वादानुसार जैतून का तेल और ताजा नींबू का रस निचोड़ें। आखिर में, समुद्री नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर सर्व करें।

क्विनोआ पुलाव

क्विनोआ को चावल की तरह पकाएं। एक पैन में घी गरम करके प्याज, गाजर, मटर और शिमला मिर्च को सुनहरा होने तक भूनें। इसमें पका हुआ क्विनोआ डालकर अच्छी तरह मिलाएं। हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक स्वादानुसार डालें। ढककर धीमी आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं।

क्विनोआ खिचड़ी

क्विनोआ को दाल के साथ पकाएं। इसमें हल्दी, हींग, जीरा और नमक मिलाएं। जीरे का तड़का लगाकर खिचड़ी को और भी स्वादिष्ट बनाएं।

क्विनोआ उपमा

क्विनोआ को धोकर कुकर में उबाल लें। एक पैन में तेल गरम करके राई, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। इसमें कटा हुआ प्याज़, गाजर और मटर डालकर भूनें। अब इसमें उबला हुआ क्विनोआ, नमक, हल्दी और धनिया पाउडर मिलाएं। चिरौंजी और सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएं। नींबू का रस निचोड़कर सर्व करें।

क्विनोआ बिरयानी

क्विनोआ को बिरयानी मसालों, दही और केसर के साथ पकाएं। इसमें बारीक कटे हुए प्याज, गाजर, और मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे धीमी आंच पर ढककर पकाएं। दही या रायते के साथ गरमागरम परोसें।

क्विनोआ सूप

क्विनोआ को सब्जियों या चिकन के साथ उबालकर स्वादिष्ट सूप बनाएं। इसमें प्याज, गाजर, लहसुन, अदरक और अपनी पसंदीदा सब्जियां डालकर उबालें। नमक, काली मिर्च और अन्य मसाले स्वादानुसार डालें।

क्विनोआ इडली

इडली के घोल में चावल की जगह क्विनोआ का आटा मिलाएं। इसे इडली के सांचे में डालकर स्टीम करें। नारियल की चटनी और सांभर के साथ गरमागरम परोसें।

क्विनोआ पकोड़े

क्विनोआ को उबालकर मैश करें। इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, बेसन, धनिया पत्ती, नमक और हल्दी मिलाएं। गाढ़ा घोल तैयार होने पर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें।

ये सभी रेसिपी क्विनोआ को आप डाइट में शामिल करने के स्वादिष्ट और सेहतमंद तरीके हैं। क्विनोआ में प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका