RADA
छत्तीसगढ़

CG ASSEMBLY : बजट सत्र का 9वां दिन आज, सड़कों और किसानों के मुद्दे पर सदन में गरमाएगा माहौल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है, जहां सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विधायकों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब देंगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही में मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब और ओपी चौधरी अपने-अपने विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज विधानसभा में दो महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे, जिन पर चर्चा के दौरान सदन में तीखी बहस होने की संभावना है। विधायक पुन्नू लाल मोहले प्रदेश में जर्जर सड़कों की स्थिति को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे और इस मुद्दे पर जवाब मांगा जाएगा। वहीं विधायक चातुरी नंद और लखेश्वर बघेल कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार से स्पष्टीकरण मांगेंगे। इन दोनों मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस होने के आसार बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा विधायक दिलीप लहरिया, सावित्री मंडावी, ललित चंद्राकर और इंद्रशाह मंडावी सदन में विभिन्न याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। वहीं विधानसभा में आज कई विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बजट सत्र के इस चरण में सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय खर्चों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। ऐसे में आज का दिन विधानसभा की कार्यवाही के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका