
होली त्योहारी भीड़ को देखते हुए राजस्थान झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जनता की मांग
होली त्योहार को देखते हुए आम जनता की लंबित मांग है कि मधुबन झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाए जैन समाज का प्रमुख तीर्थ स्थल समवेद शिखर मधुवन स्टेशन है जहां लाखों श्रद्धालु इस प्राचीन पवित्र धार्मिक स्थान का दर्शन करने होली के समय जाते हैं जिसका महत्व बहुत अधिक होता है जहां काफी संख्या में समाज के लोगों का आना-जाना इस दौरान होता है ऐसे में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल रायपुर के द्वारा स्पेशल ट्रेन होली त्यौहार के पूर्व चलना चाहिए इसके साथ ही गर्मियों की छुट्टी एवं होली त्यौहार को देखते हुए राजस्थान बिलासपुर की भगत कोठी को जैसलमेर तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाए जैन समाज का बहुत बड़ा कार्यक्रम चादर महोत्सव भी मार्च में है जहां काफी संख्या में लोगों का आना जाना रहेगा इसके साथ ही बिलासपुर से वाया रायपुर नागपुर भोपाल के रास्ते उदयपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन की मांग जनता के द्वारा विगत 15 वर्ष से लगातार लंबित है जो 4 राज्यों छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र मध्य प्रदेश राजस्थान को जोड़ती है सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी उसे चलाया जाए जिससे सभी समाज के लोगों को राहत प्राप्त होगी सामाजिक व्यापारिक पर्यटकों शिक्षा विद्यार्थियों सभी के लिए उत्तम सुविधा आम जनता को प्राप्त हो सकेगी इसके लिए डीआरएम रेल मंडल रायपुर एवं जनरल मैनेजर बिलासपुर जोन रेलवे बोर्ड रेल मंत्री को पत्र लिखकर जनता की मांगों से विमल बाफना सदस्य डी आर यू सी सी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल रायपुर ने मांग की
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
