RADA
अन्यछत्तीसगढ़

टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत निगम जोन 9 क्षेत्र में मोवा अंडरब्रिज के नीचे अवैध कब्जे हटाने अभियान चलाकर 14 ठेलो को हटाया 

 प्रेम नगर मोवा में आवासीय क्षेत्र में जनशिकायतो पर वहां संचालित बेकरी को किया सील बंद 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता और नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में जोन 9 जोन कमिश्नर  अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियता  शरद ध्रुव, सहायक अभियंता  सैय्यद जोहेब, उपअभियंता  अतुल बंसल की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग ने मोवा अंडर ब्रिज के नीचे जनशिकायत पर अभियान चलाकर वहां से 14 ठेलो को केन की सहायता से हटवाया एवं यातायात को जनहित में सुगम बनाकर जनशिकायतो का त्वरित निदान जोन स्तर पर किया।
वहीं जोन 9 नगर निवेश विभाग ने जोन क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर मोवा क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र में संचालित बेकरी को जनशिकायत सही पाकर नियमानुसार कडी कार्यवाही करते हुए आवासीय क्षेत्र में बेकरी संचालन को सीलबंद करने की कार्यवाही की और जनशिकायत का त्वरित निदान जोन स्तर पर किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका