अपराध

छतीसगढ़ में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़, 6 माओवादियों के मारे जाने की खबर

छतीसगढ़ में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़, 6 माओवादियों के मारे जाने की खबर

बस्तर। नक्सल प्रभावित जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में आधा दर्जन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा के जवानों की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के साथ मुठभेड़ हुई थी। सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक डिप्टी कमांडर समेत 6 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली का शव भी शामिल है।

इस मामले में बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कहा है कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिपुरभट्टी के इलाके में तालपेरू नदी के किनारे यह मुठभेड़ हुई है। सभी जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें कि होली के दिन इसी इलाक़े में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या की थी

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका