छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स में संतोष जैन को मिली नई जिम्मेदारी : सलाहकार पद पर किया गया मनोनयन

जतिन नचरानी
रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में संगठनात्मक सुदृढ़ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने अनुभवी व्यापारी नेता संतोष जैन को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जैन (मेसर्स मूलचंद पाली मर्स) को उपाध्यक्ष पद से पदोन्नत कर चेम्बर के सलाहकार जैसे गरिमामय पद पर मनोनीत किया गया है।
संतोष जैन को व्यापारिक क्षेत्र में लंबे अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। उनका कार्यकाल वर्ष 2025 से 2028 तक रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी सहित चेम्बर के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री जैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जैन का मार्गदर्शन एवं अनुभव चेम्बर को नई दिशा देने के साथ-साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
चेम्बर परिवार ने आशा व्यक्त की है कि संतोष जैन के नेतृत्व और सक्रिय सहयोग से संगठन और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनेगा।

