छत्तीसगढ़

Cg news : भाजपा का दामन थामा महापौर ने, हज़ारों कार्यकर्तां भी हुए शामिल

Cg news : भाजपा का दामन थामा महापौर ने, हज़ारों कार्यकर्तां भी हुए शामिल

लोकसभा चुनाव के शोर-शराबे के बीच जगदलपुर में बुधवार को बड़ी सियासी घटना घटित हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में करीबन 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता और 6 पार्षदों के साथ जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके पहले शहर के मिशन ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में करीबन 2500 कार्यकर्ताओं के साथ महापौर सफीरा साहू और छह पार्षद भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही 48 पार्षदों वाले निगम में भाजपा बहुमत में आ गई है। कल तक निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के 19 पार्षद थे।

Back to top button
📰 E-Paper