
पंजाब में फिर चली गोलियां, मंदिर से लौट रही महिला की ह+त्या
गढ़शंकर: पंजाब में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर आम आदमी पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि शनिवार को गढ़शंकर में मंदिर से लौट रही एक महिला को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। लगातार हो रही इन वारदातों से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार गढ़शंकर के गांव महिन्दवानी गुज्जरां में अज्ञात हमलावरों ने एक 62 वर्षीय महिला की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई जब महिला धार्मिक स्थल पर माथा टेककर घर लौट रही थी। मृतका की पहचान रचना देवी पत्नी शाम लाल (62 वर्ष) निवासी गांव महिन्दवानी गुज्जरां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रचना देवी सुबह करीब छह बजे गांव स्थित धार्मिक स्थल में दर्शन करने के बाद वापस गली की ओर जा रही थीं, तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने अचानक उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद ग्रामीण उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बता दें कि इससे पहले जालंधर में शुक्रवार को गोलियां चली थी, जहां आप नेता की हत्या कर दी गई।

