Bluetooth And Wi-Fi: अगर आप स्मार्टफोन यूज करते हैं तो आपने अक्सर सुना होगा कि फोन का ब्लूटूथ और वाईफाई बंद रखना चाहिए। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि इससे आपके फोन की बैटरी ज्यादा लंबे समय तक चलेगी और आपको जल्दी-जल्दी चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि क्या आप जानते हैं कि समय के साथ इसमें बदलाव आ चुका है और अब टेक्नोलॉजी के एडवांस होने के कारण मॉडर्न स्मार्टफोन में ये बैटरी पर ज्यादा असर नहीं डालते हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ब्लूटूथ करता है बैटरी की कम खपत
ब्लूटूथ और वाईफाई को बंद रखने की सलाह के पीछे पुरानी वजहें थीं लेकिन अब ये बदलाव आपको जान लेना चाहिए कि आजकल के स्मार्टफोन में ब्लूटूथ लो एनर्जी यूज करने वाले सिस्टम हैं जो एक्टिव रहने पर भी न के बराबर बैटरी की खपत करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आजकल के ब्लूटूथ केवल 2.5 mW एनर्जी कंज्यूम करते हैं लिहाजा अगर आप हमेशा ब्लूटूथ ऑन रखते हैं तो भी इस कारण केवल ब्लूटूथ से बैटरी डिस्चार्ज होने में लगभग 3 महीने लग सकते हैं.
ब्लूटूथ को केवल कुछ मीटर (जैसे आपके फोन से आपके हेडफोन तक) तक ही सिग्नल भेजना होता है, इसलिए इसे कम एनर्जी की जरूरत होती है।
मॉडर्न स्मार्टफोन्स में ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) तकनीक का इस्तेमाल होता है। जब आप एक्टिव रूप से डेटा ट्रांसफर नहीं कर रहे होते (जैसे जब आपकी स्मार्टवॉच कनेक्ट होती है लेकिन कोई नोटिफिकेशन नहीं आ रहा) तो यह ‘स्लीप मोड’ में रहता है और न के बराबर बैटरी खर्च करता है।
मोबाइल कनेक्शन की जगह वाईफाई कम बैटरी खपत करता है
वाईफाई आपके मोबाइल कनेक्शन की तुलना में बैटरी की कम खपत करती है और ये एनर्जी एफिशिएंट होने के कारण आपके मोबाइल कनेक्शन की जगह कम बैटरी कंजम्पशन करती है। अगर आपके पास वाईफाई और मोबाइल नेटनर्क दोनों हैं और आप वाईफाई यूज कर रहे हैं तो आपके फोन की बैटरी ज्यादा चलेगी. लिहाजा आपके लिए सुझाव है कि अगर आपके पास वाईफाई की उपलब्धता है तो फोन को उसी पर चलाएं।
वाई-फाई चालू रहने पर बैटरी खर्च होना इन दो बातों पर निर्भर करती है:
जब फोन कनेक्टेड है
अगर आपका फोन घर या ऑफिस के वाई-फाई से जुड़ा है और आप उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो बैटरी की खपत न के बराबर होती है।
जब फोन कनेक्टेड नहीं है
जैसे कि अगर आप सफर कर रहे हैं और वाई-फाई चालू है, तो आपका फोन लगातार नए नेटवर्क खोजने की कोशिश करता है। इस प्रक्रिया में थोड़ी बैटरी खर्च होती है, लेकिन यह भी इतनी कम होती है कि आपको दिन भर में शायद 1-2 परसेंट का ही अंतर दिखेगा।