RADA
पंजाब

आधी रात को बैंक में सेंध! शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर, जांच में जुटी पुलिस

टांडा उड़मुड़ : गांव नत्थूपुर में पंजाब ग्रामीण बैंक की ब्रांच को बीती रात एक पुरुष व एक महिला चोर ने निशाना बनाया। हालांकि वे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाए। सुबह जब चोरी का पता चला तो ब्रांच मैनेजर कुलविंदर कौर ने टांडा पुलिस को सूचित कर नुकसान का जायजा लिया। सी.सी.टी.वी. फुटेज में 2 चोर बैंक का ताला, शटर व शटर की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसते और दस्तावेज चुराते नजर आ रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुरुष व महिला का बैंक में घुसकर बिना कोई बड़ा नुकसान पहुंचाए और सेफ को नुकसान नहीं पहुंचाना और सिर्फ दस्तावेज खंगालने की कोशिश अभी पहेली बनी हुई है। बैंक में घुसने के पीछे उनका क्या इरादा रहा होगा।

इसकी जांच के लिए एस.एचओ. टांडा गुरिंदरजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मैनेजर के अनुसार बैंक का सेफ सुरक्षित है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका