RADA
सेहत

Stage 1 Cancer Alert: सावधान! शरीर में दिखें ये संकेत तो हो सकता हैं स्टेज-1 का कैंसर, इसे न करें इग्नोर नहीं तो…

Stage 1 Cancer Alert : कैंसर—एक ऐसा शब्द जिसे सुनते ही मन में डर बैठ जाता है। अक्सर लोग इसे लाइलाज मानकर हार मान लेते हैं लेकिन सच यह है कि सही समय पर इसकी पहचान जान बचा सकती है। मेडिकल साइंस के अनुसार यदि कैंसर का पता स्टेज-1 (First Stage) में चल जाए तो रिकवरी की संभावना लगभग 100 प्रतिशत तक होती है। आइए समझते हैं कि कैंसर का पहला चरण क्या है और हमारा शरीर हमें क्या चेतावनी संकेत देता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या होता है स्टेज-1 कैंसर?

जब शरीर की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं तो वे एक छोटी गांठ या ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। स्टेज-1 में यह ट्यूमर शरीर के केवल उसी हिस्से तक सीमित रहता है जहां वह शुरू हुआ है। यह लिम्फ नोड्स या अन्य अंगों में नहीं फैला होता इसलिए इसे सर्जरी या दवाइयों से हटाना बहुत आसान होता है।

1. बिना दर्द वाली गांठ : (Painless Lumps) शरीर के किसी भी हिस्से—जैसे ब्रेस्ट, गर्दन, बगल या कमर—में अगर कोई गांठ महसूस हो तो तुरंत जांच कराएं। याद रखें कैंसर की शुरुआती गांठों में अक्सर दर्द नहीं होता इसलिए दर्द न होने पर इसे इग्नोर करना भारी पड़ सकता है।

PunjabKesari

2. तिल या मस्से का बदलना अगर आपके शरीर पर मौजूद किसी पुराने तिल या मस्से का रंग, आकार या टेक्सचर अचानक बदलने लगे या उसमें से खून या पस (Liquid) निकलने लगे तो यह स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है।

3. अचानक वजन कम होना : बिना किसी डाइट या जिम के अगर आपका वजन तेजी से गिर रहा है तो यह खतरे की घंटी है। अच्छी डाइट के बावजूद वजन घटना शरीर के अंदर पनप रही किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है।

4. लगातार थकान और कमजोरी : बिना काम किए भी दिनभर सुस्ती, आलस और भारी कमजोरी महसूस होना कैंसर के शुरुआती लक्षणों में से एक है। इसे केवल काम का तनाव मानकर नजरअंदाज न करें।

PunjabKesari

5. मल-मूत्र या खांसी में खून आना : यदि खांसते समय बलगम में खून आए या यूरिन और मोशन के दौरान ब्लीडिंग हो, तो यह किडनी, फेफड़े या आंतों के कैंसर का संकेत हो सकता है। महिलाओं में पीरियड्स के अलावा होने वाली ब्लीडिंग भी गंभीर चिंता का विषय है।

PunjabKesari

6. पाचन और निगलने में समस्या : लगातार कब्ज रहना, पेट का फूला हुआ महसूस होना या कुछ भी खाते समय गले में दर्द या रुकावट महसूस होना, मुंह या गले के कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

7. घाव जो जल्दी न भरें : मुंह के छाले या शरीर का कोई घाव जो कई हफ्तों के बाद भी ठीक नहीं हो रहा हो उसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं। साथ ही रात में सोते समय बहुत अधिक पसीना आना और बार-बार बुखार होना भी रेड सिग्नल हैं।

PunjabKesari

सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है

डॉक्टरों का मानना है कि कैंसर से डरने के बजाय लक्षणों के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। जरूरी नहीं कि ऊपर बताए गए हर लक्षण का मतलब कैंसर ही हो लेकिन समय रहते चेकअप कराने से आप एक बड़ी मुसीबत से बच सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका