RADA
पंजाब

‘लिव-इन रिलेशन’ में रह रही महिला का खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

गुरुहरसहाय/फिरोजपुर): थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने ‘लिव-इन रिलेशन’ में रह रही महिला के परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में मृतका के पिता के बयान पर एक युवक और उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। मालूम हो कि पुलिस को दिए बयान में मृतक महिला के पिता ने उसे बच्चा ना होने के चलते दोषियों की तरफ से परेशान किए जाने का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना लक्खोके बहराम के इंस्पैक्टर तरसेम शर्मा ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्त्ता पप्पू पुत्र बिल्लु सिंह वासी चक्क राधे वाला थाना बहहावलाला ने बताया कि उसकी बेटी जसप्रीत कौर 29 वर्षीय जिसकी शादी गुरप्यार सिंह के साथ हुई थी और उसके दो बच्चे थे।

शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उसकी बेटी जसप्रीत कौर अपनी मर्जी से सिमरजीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह वाली कलोनी गांव अल्फूके के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में करीब 3 महीने से रह रही थी और जसप्रीत कौर को बच्चा ना होने के कारण सिमरजीत सिंह व दर्शना कौर उसे परेशान करते थे।

पीड़ित ने बताया कि दोषियों की तरफ से परेशान किए जाने के चलते बीते दिन उसकी बेटी जसप्रीत कौर ने सुबह 4 बजे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मामले की जांच कर रहे तरसेम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में सिमरजीत व दर्शना कौर पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका